LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
रविवार, 22 नवंबर 2026
पंजाब

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 274 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 274 एएसपी और डीएसपी अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 274 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले
Punjab Television

पंजाब पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 274 पुलिस अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है।

इन आदेशों के तहत राज्य भर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और डिप्टी पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारी बदले गए हैं।

यह व्यापक तबादले 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों के आधार पर किए गए हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में इस फेरबदल से बड़े बदलाव होंगे।

अहम घटनाक्रम

  • पंजाब पुलिस में 274 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले
  • चुनाव आयोग की हिदायतों के आधार पर किए गए तबादले