
पंजाब में 177 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, हर दाना उठाएंगे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि पंजाब में अब तक 177 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है और सरकार फसल का एक-एक दाना उठाने के लिए वचनबद्ध है।

फतेहगढ़ साहिब के गांव शाहपुर से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1,000 और ग्रामीण खेल मैदान लोगों को समर्पित किए। इसके साथ ही राज्य में अब तक चालू हुए खेल मैदानों की संख्या बढ़कर 1,764 हो गई है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्री आनंदपुर साहिब को राज्य का सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया।

संगरूर के पास बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह पीआरटीसी की एक बस के पुल से टकराकर खेतों में पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए।

फरीदकोट में वायु गुणवत्ता सूचकांक 662 के चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। खेतों में पराली जलाने और पटाखों के धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में मुश्किल आ रही है।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और बीएसएफ के साथ मिलकर एक आरपीजी लॉन्चर, दो पिस्तौल और 15 किलो से अधिक नशीले पदार्थों सहित तीन नाबालिगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मोहाली पुलिस ने खरड़ क्षेत्र से फिरोजपुर के चार नौजवानों को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सीमा पार से ड्रोन के जरिए मंगवाया नशा ट्राइसिटी में बेचते थे।

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में लुधियाना, पटियाला और मोहाली सहित छह जिलों के डिप्टी कमिश्नर शामिल हैं।

सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में दो सीमा चौकियों के अंतर्गत कार्रवाई करके नशीले पदार्थ, ड्रोन और कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने भिंडी सैदां थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दोनों मुल्कों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और खेलों को बढ़ावा देने की वकालत के बाद पंजाब के अंदर व्यापार दोबारा शुरू होने की आस जगी है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस ने पिछले छह महीनों के दौरान विभिन्न देशों से 17 वांछित आरोपियों को वापस लाया है।

दीवाली की रात पटाखे चलाने और पराली के धुएं के कारण पंजाब व हरियाणा के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआई 445 दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में रहा।

अमृतसर में सोने के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक नौजवान मारा गया और पुलिस का एक ASI घायल हो गया।

पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने 2016 के कृषि ऋण निपटारा कानून को नाकाम बताते हुए नया बिल लाने की सिफारिश की है।

अमृतसर देहाती पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 8 किलो 409 ग्राम हेरोइन, दो मोटरसाइकिल और एक ट्रैकर डिवाइस जब्त की है।

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राज्य में पराली जलाने के मामले बढ़कर 3,307 हो गए हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 870 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गुरविंदर अफ्रीदी को इथियोपिया से लाने के लिए चलाए गए 10 महीने लंबे अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के विवरण साझा किए हैं। डीजीपी ने बताया कि आरोपी जाली पासपोर्ट के सहारे कई देशों में छिपता फिर रहा था।

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 26 दिन बाद परिवार और हजारों समर्थकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिक्स के 6,507 कंप्यूटर अध्यापकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने और समग्र शिक्षा के 1,007 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की है।