LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
देश

केंद्रीय कैबिनेट ने रबी उर्वरकों के लिए 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। इससे किसानों को उचित दाम पर खाद मिलती रहेगी।

केंद्रीय कैबिनेट ने रबी उर्वरकों के लिए 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की
Punjab Television

केंद्रीय कैबिनेट ने रबी 2026-27 के सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरों को मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के तहत रबी 2026-27 सीजन के लिए लगभग 62,370.02 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

यह बजट जरूरत रबी 2025-26 सीजन के मुकाबले लगभग 24,417.73 करोड़ रुपये ज्यादा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि देश के किसान हमेशा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद केंद्र सरकार किसानों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों का किसानों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा और उन्हें सस्ती व उचित दरों पर उर्वरकों की सप्लाई सुनिश्चित रहेगी।

अहम घटनाक्रम

  • रबी 2026-27 के लिए एनबीएस दरों को मंजूरी
  • 62,370.02 करोड़ रुपये के बजट का अनुमान
  • पिछले सीजन से 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक बजट
  • किसानों को उचित दरों पर खाद मिलती रहेगी