सुधार और शिकायतें
हम हर तथ्य सही रखने की पूरी कोशिश करते हैं। अगर किसी ख़बर में ग़लती हो जाए, तो पता चलते ही हम उसे ठीक करते हैं, और जब ग़लती अहम हो, तो ख़बर में बताते हैं कि क्या ठीक किया गया।
हमें कैसे बताएं
ख़बर का लिंक और उसमें क्या ग़लत है, यह लिखकर नीचे दिए पते पर भेजें। अगर ख़बर आपके बारे में है, तो यह भी बताएं।
शिकायतें
सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत हमारी सामग्री के बारे में शिकायतें हमारे शिकायत अधिकारी (नीचे देखें) के पास जाती हैं। हम हर शिकायत मिलने की पुष्टि 24 घंटे में करते हैं और 15 दिन में उस पर फ़ैसला करते हैं।
कॉपीराइट
अगर आपको लगता है कि हमने आपका लेख, तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति इस्तेमाल किया है, तो हमारी साइट पर उसका लिंक और अपनी मूल सामग्री का लिंक भेजें। अगर आपकी बात सही हुई, तो हम उसे जल्द हटा देंगे।
आख़िरी बार बदला: 1 नवंबर 2026