पंजाब भर में छठ पूजा के लिए 104 स्थानों की पहचान की गई: मुख्यमंत्री भगवंत मान
-800x600.webp)
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्योहार छठ पूजा के लिए राज्य भर में पहचाने गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तैयारियां समय पर मुकम्मल करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालु पूरी धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और अमन-शांति के साथ त्योहार मनाएं।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “छठ पूजा अथाह श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व का अहम मौका है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है कि श्रद्धालु इस पवित्र त्योहार को पूरी धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांति के साथ मना सकें। हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी को भी कोई मुश्किल न हो।”
मुख्यमंत्री ने बताया, “पंजाब भर में 104 स्थानों की पहचान की गई है जहाँ छठ पूजा मनाई जाएगी। सभी जरूरी प्रबंध समय पर मुकम्मल किए जाने चाहिए, श्रद्धालुओं, विशेष तौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को सुविधाजनक माहौल देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए जो अथाह श्रद्धा और भक्ति के साथ यह रीति-रिवाज निभाते हैं।”
प्रशासन को सभी स्वीकृत स्थानों पर ढ ुक्म वप्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जहाँ भी जरूरत हो, निर्धारित जल स्रोतों में ताजा पानी डाला जाए। बड़े शहरों में उपयुक्त घाट बनाकर विकसित किए जाएँ ताकि श्रद्धालु अपनी धार्मिक रस्में सुरक्षित व सुखाले ढंग से निभा सकें। सभी पहचाने गए स्थानों पर सफाई की विशेष मुहिम चलाई जानी चाहिए, जहाँ रोशनी और अन्य सुचारू प्रबंध हों।”
उन्होंने आगे कहा, “अधिकारियों और अन्य अमले की ड्यूटी समय पर लगाई जानी चाहिए, जिनमें जिम्मेदारियां और जवाबदेही स्पष्ट तौर पर तय हो। त्योहार को सुचारू और बिना किसी दिक्कत के नेरे चढ़ाने के लिए प्रत्येक विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए।”
जल स्रोतों के नजदीक रस्में निभाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “जहाँ भी श्रद्धालु जल स्रोतों के नजदीक इकट्ठा होते हैं, वहाँ बचाव के हल के रूप में ढ ुक्म वी संख्या में लाइफगार्ड तैनात किए जाएँ। लोगों को कंट्रोल में रखने और किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए ढ ुक्म वी बैरीकेडिंग, रस्सियों के प्रबंध, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और जरूरी पुलिस फोर्स भी सुनिश्चित की जाए।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इमरजेंसी तैयारियों को मजबूत करने के लिए जरूरत के अनुसार राष्ट्रीय आपदा रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीमों की मदद लेने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने जोर देकर कहा, “हंगामी सेवाओं के लिए प्रबंध पुख्ता होने चाहिए और किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जहाँ भी जरूरत हो एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की विशेष टीमों को शामिल किया जाए। हम किसी भी कीमत पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।”
वरिष्ठ अधिकारियों को प्रबंधों की खुद निगरानी करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “सभी अधिकारी चौकस रहें और प्रत्येक संबंधित विभाग के साथ नजदीकी तालमेल बनाकर रखें। हर भाईचारे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और यह सुनिश्चित करना हमारा फर्ज है कि पंजाब में हर त्योहार आपसी सद्भावना, भाईचारे की सांझ और अपनेपन के माहौल में पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाए।”
बैठक में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियाँ, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, विशेष डीजीपी पी.के. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
अहम घटनाक्रम
- पंजाब भर में छठ पूजा के लिए 104 स्थानों की पहचान की गई है।
- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
- सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
- एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की मदद लेने के भी निर्देश दिए गए।



