LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
शनिवार, 28 नवंबर 2026
ब्रेकिंगदिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में झूमीं करिश्मा कपूर और सानिया मल्होत्रा
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर: अमन अरोड़ा

पशु कल्याण और बेसहारा पशुधन की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य भर की 520 रजिस्टर्ड गौशालाओं, जिनमें 500 गौशालाएं और 20 सरकारी कैटल पाउंड शामिल हैं, के लिए एक ही किस्त में 100 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। आज यहाँ पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा करते हुए उद्योग और वाणिज्य मंत्री तथा 'आप' पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बताया कि यह राशि अगले दो-तीन दिनों के भीतर संबंधित गौशालाओं को ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने इस फैसले को गौ भक्तों और पशु कल्याण के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं की चिरौरी मांग की पूर्ति की ओर अहम कदम बताया।

इस फैसले के ऐतिहासिक महत्व को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री और 'आप' पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, "यह बेसहारा पशुधन की भलाई और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। पंजाब के इतिहास में पहली बार मान सरकार ने राज्य भर की सभी रजिस्टर्ड गौशालाओं, चाहे यह शहरी क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्र में हों और चाहे सरकार द्वारा चलाई जा रही हों या प्राइवेट हों, को वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।"

पुरानी फंडिंग नीति की असमानताओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, "पहले वित्तीय सहायता सिर्फ शहरी म्युनिसिपल सीमाओं के भीतर स्थित 228 गौशालाओं तक ही सीमित थी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही 272 गौशालाओं को कोई सरकारी फंड नहीं मिलता था। इस कारण ग्रामीण संस्थाओं को पशु कल्याण में डाले गए अहम योगदान के बावजूद संसाधनों की भारी कमी का सामना करना पड़ता था।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हाल ही में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, "बैठक के दौरान यह देखा गया कि जहाँ शहरी गौशालाओं को अक्सर भाईचारे द्वारा दान और चारे की मदद मिल जाती है, वहीं ग्रामीण गौशालाओं को बेसहारा पशुधन की संभाल संबंधी गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने इस अंतर का नोटिस लिया है और यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी रजिस्टर्ड गौशाला अपनी स्थिति या प्रबंधन के कारण वित्तीय सहायता से वंचित न रहे।"

वित्तीय वितरण के बारे में विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "100 करोड़ रुपये की इस ग्रांट से इन 520 गौशालाओं में रखे गए लगभग 2.20 लाख पशुधन को सीधा लाभ मिलेगा। यह सहायता गौशाला प्रबंधकों को पौष्टिक चारे, पशुओं की दवाइयों, इलाज और गौशालाओं की देखभाल से संबंधित जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी, जिससे पशुधन की बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।"

पशु कल्याण और 'सर्बत के भले' के सिद्धांत के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं की मदद के लिए पहले ही अहम कदम उठाए गए हैं। सभी गौशालाओं को बिजली के खर्चों से छूट दी गई है और उनके 100 करोड़ रुपये के पुराने बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिए गए हैं। ये फैसले बेजुबान पशुधन प्रति हमारी सरकार की सहानूभूति और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाते हैं।"

पशुधन की सुरक्षा के लिए अथक काम कर रहे वालंटियर्ज़, गौ भक्तों और सामाजिक संस्थाओं को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, "पशु कल्याण के लिए इन संस्थाओं और वालंटियर्ज़ का योगदान बेहद अहम है। पंजाब सरकार पशु धन की सुरक्षा, देखभाल और पालन-पोषण के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और इस नेक कार्य के लिए हर संभव सहयोग देना जारी रखेगी।"

भगवंत मान सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिलों को माफ करके और सीधी वित्तीय सहायता के जरिए गौशालाओं को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।

भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य भर की गौशालाओं की देखभाल और कामकाज को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने सिर्फ भरोसे ही नहीं दिए, बल्कि ठोस वित्तीय और संस्थागत सहायता भी प्रदान की है। सरकार ने राज्य की सभी 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई है और 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल माफ कर दिए हैं। हाल ही में दी गई 100 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट इस सहायता को और मजबूत करेगी, जिससे पशुधन के लिए चारे, स्वास्थ्य संभाल, दवाइयों, रहने-सहने के प्रबंधों और सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी साधन उपलब्ध होंगे।

यह फैसला अलग-अलग गौ रक्षा दलों और गौशाला एसोसिएशनों द्वारा की गई बेनतियों उपरांत लिया गया है, जिनके प्रतिनिधियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी चिंताओं और जरूरतों से अवगत करवाया था। उनकी मांगों को निजी तौर पर सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कुछ दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की जाए और उनकी चिंताओं को देखते हुए राज्य भर की गौशालाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।

यह पहल भगवंत मान सरकार की 'सर्बत के भले' के सिद्धांत के प्रति वचनबद्धता को दर्शाती है, जो प्रत्येक जीव के प्रति सहानुभूति और भलाई पर आधारित है। सरकार का मानना है कि पशु कल्याण के लिए समर्पित संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारियों को लगन से निभाने और पशुधन की उचित देखभाल और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी स्रोत और सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

अहम घटनाक्रम

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की सभी 520 गौशालाओं (500 गौशालाएं और 20 सरकारी कैटल पाउंड) के लिए 100 करोड़ रुपये की ग्रांट को मंजूरी दी।
  • यह राशि अगले दो-तीन दिनों के भीतर सीधे गौशालाओं को ट्रांसफर कर दी जाएगी जिससे लगभग 2.20 लाख पशुधन को लाभ मिलेगा।
  • पहले यह वित्तीय सहायता सिर्फ शहरी क्षेत्रों की 228 गौशालाओं तक सीमित थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की 272 गौशालाओं को फंड नहीं मिलता था।
  • सरकार ने पहले ही सभी गौशालाओं को मुफ्त बिजली देने और उनके 100 करोड़ रुपये के पुराने बकाया बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है।