श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लुधियाना में सजा नगर कीर्तन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में लुधियाना के दुग्गरी स्थित गुरुद्वारा साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धा के साथ नगर कीर्तन सजाया गया।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में लुधियाना में श्रद्धा और सत्कार के साथ नगर कीर्तन सजाया गया।
यह नगर कीर्तन अर्बन एस्टेट, फेस-2 दुग्गरी स्थित गुरुद्वारा श्री सुखमनी साहिब से शुरू हुआ।
समागम के दौरान नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों द्वारा की गई, जबकि इसकी सरपरस्ती श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ने की।
इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन सवारी के आगे संगतों द्वारा श्रद्धा भावना से झाड़ू की सेवा की जा रही थी।
बड़ी संख्या में हाजिर श्रद्धालु सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए नगर कीर्तन के साथ-साथ चल रहे थे।



