LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
शनिवार, 21 नवंबर 2026
हिमाचल

हिमाचल में कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी 'आप', मनीष सिसोदिया ने साधा निशाना

हिमाचल में कांग्रेस की अधूरी चुनावी गारंटियों के खिलाफ 'आप' ने मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव कर आंदोलन तेज किया। महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता, युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां और 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पूरे न करने पर कांग्रेस को घेरा।

आम आदमी पार्टी ('आप') ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं और युवाओं से किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए हर बड़े चुनावी वादे को पूरा करने में असफल रहने पर सड़कों पर उतर आई है। 'आप' के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता, युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां और 300 यूनिट मुफ्त बिजली के अधूरे वादों का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार की कार्यगुजारिश की तुलना भगवंत मान सरकार के मॉडल से की, जिसके तहत मुफ्त बिजली और महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है।

हिमाचल विधानसभा चुनावों में एक साल बाकी रहते हुए, वरिष्ठ 'आप' नेता ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि उसके पास अपनी गारंटियां पूरी करने के लिए बहुत कम समय बचा है और ऐलान किया कि 'आप' विधानसभा के घेराव से शुरुआत करते हुए इस मुहिम को हर घर तक ले जाएगी।

'आप' के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कांग्रेस के धोखे से दुखी हिमाचल प्रदेश की माताओं और बहनों की आवाज बुलंद करते हुए आम आदमी पार्टी विधानसभा की ओर मार्च करने के लिए धर्मशाला की सड़कों पर उतर आई है। चुनावों के दौरान कांग्रेस ने हर महीने 1,500 रुपये देने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस की तरफ से सिर्फ धोखा ही मिला। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की माताओं और बहनों के साथ खड़ी है।"

एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ 'आप' नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने महिलाओं और युवाओं के साथ किए गए अधूरे वादों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "4 साल पहले हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस की सरकार चुनी थी। चुनावों से पहले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, जैसा कि कांग्रेस की हमेशा से आदत रही है, वह अपने वादों से मुकर गई।"

उन्होंने आगे कहा, "पंजाब में जब इनकी सरकार थी, वहां भी इन्होंने यही किया था। कांग्रेस ने पंजाब में जो भी वादे किए, वह कभी पूरे नहीं किए। पंजाब में घर-घर जाकर जॉब कार्ड बांटे, लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी। यही हाल हिमाचल प्रदेश में है। कांग्रेस की तरफ से हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।"

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की दुर्दशा पर बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "आज हिमाचल प्रदेश की माताएं और बेटियां कांग्रेस की तरफ से ठगी महसूस कर रही हैं। कांग्रेस ने उनसे वादा किया था कि यदि वह उसकी सरकार सत्ता में लाती हैं, तो पंजाब की 'आप' सरकार की 'माताएं बेटियां योजना' की तरह हिमाचल प्रदेश की हर मां और औरत को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों के साथ धोखा किया और उन्हें एक रुपया तक नहीं दिया।"

वरिष्ठ 'आप' नेता ने कहा, "दूसरी तरफ पड़ोसी सूबे पंजाब में आम आदमी पार्टी ('आप') की सरकार है, जहां माताएं, बेटियां और औरतें अपने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दे रही हैं और भगवंत मान सरकार के दोबारा सत्ता में आने की अरदास कर रही हैं। वह उन्हें इसलिए आशीर्वाद दे रही हैं क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा किया है।"

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, "जबकि हिमाचल प्रदेश की माताएं और बहनें कांग्रेस के धोखे के कारण ठगी और दुखी महसूस कर रही हैं, 'आप' का हर वर्कर और नेता उनकी आवाज बनकर खड़ा है। हम हिमाचल प्रदेश की माताओं और बहनों की तरफ से बोलना चाहते हैं और कांग्रेस सरकार को बताना चाहते हैं, 'आपके पास सिर्फ एक साल बचा है। हिमाचल प्रदेश की माताओं के साथ धोखा न करें। इसकी बहनों के साथ धोखा न करें।'"

पंजाब सरकार के शासन मॉडल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "जिस तरह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शासन का एक शानदार मॉडल पेश किया, घाटे में चल रही सरकार को आगे बढ़ाया और पंजाब की हर मां और बहन के साथ किया अपना चुनावी वादा पूरा किया, कांग्रेस सरकार को भी वही करना चाहिए। मैं हिमाचल प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को भी कहना चाहता हूं, 'चिंता न करें। आम आदमी पार्टी आपकी आवाज बनकर आपके साथ खड़ी है। आज आम आदमी पार्टी हिमाचल की माताओं-बहनों की आवाज है। आपके पास एक साल है। यदि कांग्रेस इस समय के अंदर अपने वादे पूरे नहीं करती, तो पूरी ताकत से इकट्ठे हों और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं।'"

चुनावी वादे पूरे करने के 'आप' के रिकॉर्ड पर जोर देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "आम आदमी पार्टी जो भी वादे करती है, वह हर सूबे में पूरे करती है, चाहे वह पंजाब हो या दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की राजनीति वादे पूरे करने की है। कांग्रेस ने और भी कई वादे किए थे। इसने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों जगहों के युवा कांग्रेस की तरफ से ठगे महसूस कर रहे हैं।"

पंजाब में रोजगार पैदा करने पर प्रकाश डालते हुए 'आप' के पंजाब प्रभारी ने कहा, "पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं दीं। इसने कारोबारों को बढ़ाने और दुनिया भर से निवेश लाने में भी रिकॉर्ड तोड़े हैं ताकि प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा नौकरियां पैदा हो सकें। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के आम परिवारों के साथ भी धोखा किया है, जिनमें वह लोग भी शामिल हैं जो फैक्ट्रियों में काम करते हैं, दुकानें चलाते हैं, खेतीबाड़ी करते हैं या मजदूरी करते हैं।"

कांग्रेस सरकार के मुफ्त बिजली के वादे पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद, इसने लोगों को पहले से मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी बंद कर दी। इससे हिमाचल प्रदेश के आम लोग और भी ज्यादा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "वह यह भी देख सकते हैं कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पड़ोसी सूबे पंजाब में क्या हुआ। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला कैबिनेट फैसला 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का था। पंजाब के हर घर को पिछले 5 सालों से मुफ्त बिजली मिल रही है। लगभग 90 फीसदी घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं।"

पंजाब सरकार की तरफ से अपने स्रोतों के प्रबंधन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "भगवंत मान सरकार ने पंजाब की बिजली सप्लाई और इसके स्रोतों का सही प्रबंधन किया। कांग्रेस ने वहां भी सूबे की वित्तीय हालत बर्बाद कर दी थी। जब हमने पंजाब में सरकार बनाई, तो चुनाव प्रचार के दौरान लोग हमें सवाल करते थे कि जब पंजाब के पास पैसा ही नहीं है तो हम अपने वादे कैसे पूरे करेंगे। यही कारण है कि लोग सरकार चुनते हैं। वह एक समझदार और दूरअंदेशी सरकार चुनते हैं, और यही कारण है कि 5 साल बाद, वह धोखा देने वाली सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हैं।"

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, "घाटे वाला सूबा विरासत में मिलने के बावजूद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी दूरअंदेशी का इस्तेमाल किया और राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया कि पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हो। लेकिन कांग्रेस, जिसने चुनावों से पहले हिमाचल प्रदेश के लोगों से वादे किए थे, सरकार बनाने के बाद उन पर चर्चा भी नहीं करना चाहती।"

कांग्रेस की अन्य अधूरी गारंटियों गिनाते हुए 'आप' नेता ने कहा, "कांग्रेस ने और भी कई वादे किए थे। इसने 10 गारंटियों का ऐलान किया था। इसने वादा किया था कि फल उत्पादक अपनी फसल की कीमतें खुद तय करेंगे। उस वादे का क्या बना? इसने मोबाइल क्लीनिकों का वादा किया था। उनका क्या बना? इसने 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदने का वादा किया था। इसने गायों और भैंसों रखने वाले पशु पालकों से हर रोज 10 लीटर दूध खरीदने का भी वादा किया था। उस वादे का क्या बना?"

शिक्षा संबंधी कांग्रेस के वादों का जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "आम आदमी पार्टी शिक्षा के प्रति एक दूरअंदेशी सोच के साथ काम करती है। जब आम आदमी पार्टी एक स्कूल बनाने की बात करती है, तो वह चार स्कूल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है। लेकिन कांग्रेस ने हर विधानसभा हलके में चार आधुनिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल खोलने का वादा किया था। हिमाचल प्रदेश के बच्चे और उनके माता-पिता ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान उनसे झूठ बोला था। हमें हिमाचल प्रदेश के उन बच्चों और माता-पिता के साथ हमदर्दी है, जिनके साथ क्वालिटी एजुकेशन और अच्छे स्कूलों का वादा किया गया था। कांग्रेस ने एक भी स्कूल नहीं खोला।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा और भी कई वादे थे, जिनमें युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप फंड और हिमाचल प्रदेश में से नशा खत्म करने की प्रतिबद्धता शामिल थी। कांग्रेस सरकार का इन वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है। चुनावों के दौरान इसका मकसद हिमाचल प्रदेश के लोगों को धोखा देना और उनकी वोटें हासिल करना था। और इसने बिल्कुल वही किया।"

समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ धोखा करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की माताओं और बेटियों के साथ धोखा किया है। इसने सूबे के युवाओं के साथ धोखा किया है। इसने अच्छी शिक्षा का सपना देखने वाले बच्चों और उनके माता-पिता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार धोखे पर बनी सरकार है। हम हिमाचल प्रदेश के लोगों से अपील करते हैं कि वह आने वाले चुनावों में इस सरकार को सत्ता से बाहर करें। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। हमारा दिल से साथ दें। हम हर वादा पूरा करेंगे, और जो वादे किए हैं, उससे भी बढ़कर करके दिखाएंगे।"

कांग्रेस की अधूरी गारंटियों विरुद्ध 'आप' आंदोलन करेगी तेज, विधानसभा का किया घेराव

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार विरुद्ध अपनी मुहिम तेज करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल की गारंटियां चोरी करने और उनमें से एक भी पूरी न करने पर घेरा। पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे को सड़कों पर लेकर जाएगी, हर घर तक पहुंचेगी और सरकार की जवाबदेही तय करेगी।

'आप' ने जानकारी साझा करते हुए कहा, "हमारे द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के हिस्से के रूप में, हमने आज विधानसभा के घेराव का बुलावा दिया है। आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में सीधा विधानसभा की ओर मार्च करेगी। आने वाले दिनों में, हम हर घर तक पहुंचेंगे और लोगों को बताएंगे कि कैसे कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया, गारंटियां चोरी कीं और एक भी गारंटी पूरी करने में असफल रही।"

अहम घटनाक्रम

  • मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में 'आप' ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया।
  • पार्टी ने महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह और युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियों जैसे अधूरे वादों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
  • 'आप' ने कांग्रेस पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे से मुकरने और पिछली 125 यूनिट मुफ्त बिजली बंद करने का आरोप लगाया।
  • पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में हर घर तक पहुंचेगी।