LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
शनिवार, 14 नवंबर 2026
पंजाब

जालंधर जिले की मंडियों में अब तक 11.58 लाख मीट्रिक टन धान पहुंचा

जालंधर जिले की अनाज मंडियों में अब तक 11.58 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई है और खरीद एजेंसियों ने इसकी पूरी खरीद कर ली है।

जालंधर जिले की मंडियों में अब तक 11.58 लाख मीट्रिक टन धान पहुंचा
Punjab Television

जालंधर जिले की अनाज मंडियों में चल रहे धान के सीजन के दौरान अब तक कुल 11,58,743 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है।

मंडियों में पहुंची इस सारी फसल की खरीद एजेंसियों द्वारा सौ फीसदी खरीद की जा चुकी है।

जिले की मंडियों में बीते दिन धान की कोई नई आवक दर्ज नहीं की गई। हालांकि मंडियों में पहले से मौजूद फसल में से 2,880 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

मंडियों में नई फसल की आवक लगभग बंद होने के कारण अब खरीद का कार्य अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है।

अहम घटनाक्रम

  • जालंधर मंडियों में 11,58,743 मीट्रिक टन धान की कुल आवक
  • खरीद एजेंसियों द्वारा सौ फीसदी फसल की खरीद पूरी
  • बीते दिन कोई नई आवक दर्ज नहीं, 2,880 मीट्रिक टन धान खरीदा गया
  • खरीद कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंचा