किसानी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में 7 दिसंबर से मोर्चा लगाएगा केएमएम
किसान-मजदूर मोर्चा ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर 7 दिसंबर से चंडीगढ़ में मोर्चा शुरू करने का ऐलान किया है।

किसान-मजदूर मोर्चा ने किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्ष छेड़ने का फैसला किया है। संगठन की ओर से 7 दिसंबर से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया जाएगा।
इस संबंध में रणनीति बनाने के लिए चंडीगढ़ के किसान भवन में संगठन की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अगुवाई किसान नेता मनजीत सिंह राय और बलकार सिंह बैंस ने की।
इस दौरान नेताओं ने आने वाले मोर्चे की तैयारियों का जायजा लिया और अगले संघर्ष की पूरी रूपरेखा तैयार की।
बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने बताया कि पंजाब समेत देश स्तर पर किसानों, मजदूरों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद यह कदम उठाया गया है।
अहम घटनाक्रम
- किसान-मजदूर मोर्चा 7 दिसंबर से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाएगा
- किसान भवन में हुई बैठक में बनाई गई संघर्ष की रणनीति
- मनजीत सिंह राय और बलकार सिंह बैंस ने की बैठक की अगुवाई



