26 नवंबर की 'खुशहाल पंजाब रैली' में भारी संख्या में जुटेंगे लोग: बलजिंदर कौर
‘आप’ विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने 26 नवंबर की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ के मद्देनजर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और नेहरी पानी, मुफ्त बिजली, महिलाओं की वित्तीय सहायता और स्वास्थ्य सुविधाओं को ऐतिहासिक बताया।

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने पार्टी की 26 नवंबर को होने वाली ‘खुशहाल पंजाब रैली’ के संबंध में बोलते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में ऐतिहासिक काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में विभिन्न राज्यों से पार्टी की लीडरशिप, पदाधिकारी, वालंटियर और पंजाब के कोने-कोने से वोटर व स्पोट्र्समैन भारी संख्या में शिरकत कर रहे हैं। प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि ‘आप’ सरकार के पांच साल बेहद शानदार रहे हैं और सरकार ने अपने किए गए वादों को समय से पहले पूरा करके पंजाब के हर वर्ग को संतुष्टिजनक नतीजे दिए हैं।
चमकौर साहिब से हलका इंचार्ज जसवीर सिंह गढ़ी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि पहले केंद्रीय एजेंसियों और बुद्धिजीवियों द्वारा यह अंदेशा जताया जा रहा था कि 2037 तक पंजाब मरुस्थल बन जाएगा। लेकिन ‘आप’ सरकार के ठोस प्रयासों के सदका आज नेहरी पानी टेलों, सुओं और कस्सीयों तक पहुंच गया है और नेहरी पानी के इस्तेमाल का स्तर 80 फीसदी तक बढ़ा है, जिसका सीधा लाभ राज्य के किसानों को मिला है। इसके साथ ही हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा निरंतर जारी रखकर सरकार ने बड़ी राहत दी है।
प्रो. बलजिंदर कौर ने गांवों में लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया, लेकिन ‘आप’ सरकार ने लोगों को उनके घरों की रजिस्ट्रियां देकर उन्हें कर्ज लेने और जायदाद के अधिकार दिए हैं। महिलाओं के कल्याण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने माताओं और बहनों से किया वादा निभाते हुए उन्हें वित्तीय सहायता दी है, जिससे आज बठिंडा, मोगा से लेकर पठानकोट और गुरदासपुर तक हर घर में खुशहाली आई है। इसके अलावा ‘मेरी रसोई’ स्कीम के तहत राशन किटें भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
नौजवानों, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रो. बलजिंदर कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के 71,777 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज वाली स्वास्थ्य बीमा योजना, मोहल्ला क्लीनिकों की स्थापना और सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प ने लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल स्टेडियम बनाए गए हैं और मोहाली तथा जालंधर में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की सफल मेजबानी करके पंजाब ने खेल जगत में नया मान हासिल किया है, जिसमें भारतीय टीम ने जापान को हराकर जीत दर्ज की।
विपक्षी दलों की ओर से निकाली जा रही ‘पंजाब बचाओ रैलियों’ पर तंज कसते हुए प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि विरोधियों के पास अब बचाने के लिए कुछ भी बाकी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग विरोधी पार्टियों के कार्यकाल को अच्छी तरह देख चुके हैं और अब वे सिर्फ अपनी राजनीतिक हस्ती बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राज्य की जनता ‘आप’ सरकार के लोक-पक्षीय कामों से पूरी तरह संतुष्ट है।
अहम घटनाक्रम
- आप विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने 26 नवंबर की 'खुशहाल पंजाब रैली' को लेकर जानकारी दी।
- उन्होंने सरकार के कार्यकाल को शानदार बताते हुए नहर के पानी और मुफ्त बिजली की उपलब्धियां गिनाईं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में लाल लकीर के अंदर मालिकाना हक और 71,777 सरकारी नौकरियां देने का जिक्र किया गया।



