LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
शनिवार, 21 नवंबर 2026
पंजाब

पंजाब सरकार के खाते सीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान

आप सरकार ने अपने प्रयासों और बेहतर वित्तीय प्रबंधन से पंजाब का राजस्व दोगुना कर दिया है, हालांकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने 3 करोड़ पंजाबियों के हक के फंड रोक रखे हैं।

आप सरकार ने अपने प्रयासों और बेहतर वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से पंजाब के राजस्व को दोगुना कर दिया है, हालांकि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने 3 करोड़ पंजाबियों के हक के फंड रोके हुए हैं, जिनमें ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के बकाए और विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली ग्रांटें शामिल हैं। भाजपा पहले जानबूझकर पंजाब के बनते वित्तीय स्रोतों को रोककर पंजाब के साथ 'धक्का' करती है और फिर पंजाब के वित्तीय प्रदर्शन पर सवाल उठाती है।

इन वित्तीय प्रतिबंधों और भाजपा नीत केंद्र सरकार के लगातार भेदभाव के बावजूद, पंजाब ने अपने राजस्व के आधार को मजबूत किया है। यह सरकार के वित्तीय अनुशासन, कुशल प्रशासन और राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाजपा पंजाब का जितना ज्यादा वित्तीय गला घोंटने की कोशिश करेगी, हमारी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और यहां के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए उतनी ही ज्यादा दृढ़ होगी।

अहम घटनाक्रम

  • आप सरकार ने वित्तीय प्रबंधन से पंजाब का राजस्व दोगुना किया
  • केंद्र सरकार पर 3 करोड़ पंजाबियों के हक के फंड रोकने का आरोप
  • आरडीएफ के बकाए और विभिन्न योजनाओं की ग्रांटें रुकी हुई हैं