LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
बुधवार, 25 नवंबर 2026
पंजाब

ईडी ने अकाली नेता रविंदर खेड़ा के ठिकानों पर मारे छापे

एनफोर्समेंट निदेशालय ने खरड़ हलके की जिम्मेदारी संभाल रहे अकाली नेता रविंदर खेड़ा के निवास और शेलर पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

ईडी ने अकाली नेता रविंदर खेड़ा के ठिकानों पर मारे छापे
Punjab Television

केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट निदेशालय (ईडी) ने खरड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता रविंदर खेड़ा के ठिकानों पर दस्तक दी है। एजेंसी की टीमों द्वारा उनके आवास समेत राइस शेलर की भी तलाशी ली जा रही है।

ईडी के अमले ने अचानक पहुंचकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की। कार्रवाई के दौरान संबंधित जगहों पर पुख्ता सुरक्षा पहरे लगाए गए हैं।

इस पड़ताल के दौरान किसी भी शख्स के आने-जाने पर पूरी रोक लगाई हुई है ताकि कार्रवाई बिना किसी रुकावट जारी रह सके।

खरड़ इलाके में खेड़ा अकाली दल के अहम चेहरे के रूप में जाने जाते हैं और पार्टी की उच्च लीडरशिप से उनकी नजदीकियां रही हैं। इस अचानक कदम से राज्य के राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है।