LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
शनिवार, 28 नवंबर 2026
ब्रेकिंगदिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में झूमीं करिश्मा कपूर और सानिया मल्होत्रा
पंजाब

बाघापुराणा और धर्मकोट नगर परिषद चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

मोगा जिले के बाघापुराणा और धर्मकोट में नगर परिषद वार्डों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दोनों स्थानों पर कुल मिलाकर 63.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बाघापुराणा और धर्मकोट नगर परिषद चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
Punjab Television

मोगा जिले के अंतर्गत आने वाले बाघापुराणा के कुल 15 वार्डों और धर्मकोट के 7 वार्डों में शनिवार को मतदान का काम बिना किसी गड़बड़ी के पूरा हो गया।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी सागर सेतिया के मुताबिक दोनों नगर परिषदों के अंदर औसतन 63.71 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

आधिकारिक विवरणों के अनुसार धर्मकोट में 69.24 प्रतिशत जबकि बाघापुराणा हलके में 61.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। सागर सेतिया ने पोलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदाताओं और तैनात कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया।

राज्य चुनाव आयोग ने यह वोटिंग अदालत के हुक्मों की पालना करते हुए करवाई है। सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिसंबर 2024 को हुए स्थानीय चुनावों में नामांकनों के दौरान हुई अनियमितताओं और रुकावटों सामने आने के बाद इन वार्डों में दोबारा चुनाव करवाने का फैसला सुनाया था।

अहम घटनाक्रम

  • बाघापुराणा के 15 और धर्मकोट के 7 वार्डों में शांतिपूर्वक मुकम्मल हुई पोलिंग
  • दोनों नगर परिषदों में औसतन 63.71 प्रतिशत मतदान दर्ज
  • धर्मकोट में 69.24 प्रतिशत और बाघापुराणा में 61.37 प्रतिशत लोगों ने डाली वोटें
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद राज्य चुनाव आयोग ने करवाए दोबारा चुनाव