भगगत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी निकालेगी नगर कीर्तन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भगवत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वाराणसी से श्री आनंदपुर साहिब तक नगर कीर्तन सजाएगी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भगगत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित काशी (वाराणसी) से श्री आनंदपुर साहिब तक विशेष नगर कीर्तन सजाया जाएगा। यह नगर कीर्तन 20 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक निकाला जाएगा।
इस नगर कीर्तन के कार्यक्रम और प्रबंधों संबंधी एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के तहत दफ्तर में एक सब-कमेटी की बैठक हुई।
एसजीपीसी मेंबर भाई रजिंदर सिंह मेहता ने बताया कि यह नगर कीर्तन 20 जनवरी 2027 को भगगत रविदास जी के जन्म स्थान वाराणसी से आरंभ होगा और पहली रात का पड़ाव प्रयागराज (इलाहाबाद) में होगा।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को गुरुद्वारा श्री चमकौर साहिब से चलकर नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगा। भाई मेहता ने संगतों से परिवारों सहित इस नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की।
इस बैठक में एसजीपीसी मेंबर भाई अजायब सिंह अभ्यासी, केवल सिंह बादल, बाबा बूटा सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के अतिरिक्त सचिव भगवंत सिंह धंगेड़ा, बिजय सिंह, मीत सचिव सुखबीर सिंह और सुपरवाइजर भूपिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
अहम घटनाक्रम
- 20 से 31 जनवरी 2027 तक सजाया जाएगा नगर कीर्तन
- वाराणसी से शुरू होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा
- भगगत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होगा समागम



