संयुक्त किसान मोर्चा 26 नवंबर को डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपेगा ज्ञापन
दिल्ली किसान आंदोलन के छह साल पूरे होने के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार से 2021 के लिखित वादे लागू करने की मांग करेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा 26 नवंबर को डिप्टी कमिश्करों के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को अपना मांग पत्र सौंपेगा। दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध शुरू हुए किसान आंदोलन को 26 नवंबर को छह साल पूरे हो रहे हैं।
मोर्चे ने मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा 9 दिसंबर 2021 को आंदोलन स्थगित करने समय दिए गए लिखित भरोसे पूरी तरह लागू किए जाएं।
मांग पत्र में स्वामीनाथन कमीशन के सी2+50 फीसदी फार्मूले के मुताबिक सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी और किसानों-मजदूरों की मुकम्मल कर्ज माफी की मांग शामिल है। खुदकुशी कर चुके किसानों व खेत मजदूरों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी रखी गई है।
इसके अलावा बिजली निजीकरण बिल 2025, बीज बिल 2025 और खाद्य सुरक्षा संशोधन बिल वापस लेने की मांग की गई है। किसानों ने जमीनों के जब्री ग्रहण और कॉरपोरेट लैंड पूलिंग को बंद करने और 2013 के जमीन प्राप्ति कानून तहत अधिकारों की रक्षा की मांग की है।
मोर्चे ने चारों लेबर कोड रद करने, मजदूरों की कम से कम मासिक मजदूरी 42,000 रुपये तय करने और मनरेगा तहत 700 रुपये दिहाड़ी के साथ सालाना 200 दिन का काम देने की मांग भी उठाई है। 60 साल से अधिक उम्र के किसानों और खेत मजदूरों के लिए 21,000 रुपये मासिक पेंशन मांगी गई है।
आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों की यादगार बनाने, सरकारी क्षेत्र की फसल व पशु बीमा कंपनी स्थापित करने और राज्यों के फेडरल अधिकारों की रक्षा करने की भी मांग रखी गई है।
अहम घटनाक्रम
- दिल्ली आंदोलन शुरू होने के छह साल पूरे होने पर 26 नवंबर को डीसी के माध्यम से सौंपा जाएगा मांग पत्र
- एमएसपी की कानूनी गारंटी और मुकम्मल कर्ज माफी प्रमुख मांगों में शामिल
- केंद्र सरकार से 9 दिसंबर 2021 को किए गए वादे पूरे करने की की गई मांग



