पीएसईबी ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
पीएसईबी ने 2027 के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जनवरी से शुरू होंगी। 8वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च और 10वीं की 19 मार्च से शुरू होंगी; विस्तृत डेटशीट बाद में जारी होगी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम ऐलान किया गया है। बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की 2027 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर परीक्षाओं की तारीखें पहले ही निर्धारित की गई हैं, ताकि चुनाव प्रबंधों के कारण विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्रभावित न हों।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक करवाई जाएंगी। इसके बाद 8वीं और 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी, जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होंगी।
परीक्षाओं की समाप्ति की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। 8वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 18 मार्च, 10वीं कक्षा की 20 अप्रैल और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 23 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं में ओपन स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे इस समय का सही उपयोग करके पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध है।
बोर्ड की ओर से विस्तृत डेटशीट बाद में अलग से जारी की जाएगी। विद्यार्थी परीक्षाओं से संबंधित अपडेट्स और डेटशीट पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देख सकेंगे।
अहम घटनाक्रम
- प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक होंगी।
- 8वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी।
- 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होंगी।
- विस्तृत डेटशीट पीएसईबी की वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।



-1-800x370.webp)