LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
बुधवार, 11 नवंबर 2026
पंजाब

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा 13 नवंबर को पंजाब भर में नशामुक्ति मार्च निकालने का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने नशों के खिलाफ 13 नवंबर को पूरे पंजाब में जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा संगठन संगीरूर में मुख्यमंत्री के आवास के आगे होने वाले रोष प्रदर्शन का भी समर्थन करेगा।

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा 13 नवंबर को पंजाब भर में नशामुक्ति मार्च निकालने का ऐलान
Punjab Television

हरिके पत्तन में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की पंजाब और हरियाणा इकाई की बैठक हुई। लखविंदर सिंह औलख और बचित्र सिंह कोटला की अगुवाई में हुए इस एकत्रण में नशों के प्रसार, सहकारी संस्थानों के नियमों और मिलावटी दूध के कारोबार पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए संघर्ष का रूपरेखा तैयार की गई।

नेताओं ने बताया कि राज्य में से नशामुक्ति के लिए 13 नवंबर को 'नशा भगाओ, पंजाब बचाओ' नाम के तहत व्यापक रैलियों और प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान गाड़ियों और दोपहिया वाहनों के काफिले सजाए जाएंगे, जिन पर परमिंदर सिंह झोटा की तस्वीरें लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में जिला स्तर पर बैठकें करके तैयारियां शुरू की जाएंगी।

इसके साथ ही संगरूर में 5 नवंबर को मुख्यमंत्री के आवास के आगे धरना देने के आह्वान को भी मोर्चे ने समर्थन दिया है। मानसा संघर्ष कमेटी द्वारा दिए गए इस आह्वान के तहत संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे और नशों के खिलाफ लड़ने वाले परमिंदर सिंह झोटा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।

बैठक में पंजाब सरकार द्वारा कोऑपरेटिव सोसाइटियों और बैंकों के कायदे-कानूनों में लाई जा रही तब्दीलियों का सख्त विरोध किया गया। नेताओं ने कहा कि ये सभाएं किसानों को बीज और खाद जैसी जरूरी सुविधाएं देती हैं, इसलिए इनके वजूद से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

त्योहारों के मौके पर नकली दूध और मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर भी किसानों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि इससे जहां आम लोगों की सेहत को खतरा है, वहीं डेयरी पालकों को असली दूध का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। इस मुद्दे को लेकर भी विरोध प्रदर्शन तेज किए जाएंगे। इस मौके पर किसान नेता इंद्रजीत सिंह कोटबुड्ढा भी मौजूद थे।

अहम घटनाक्रम

  • 13 नवंबर को पूरे राज्य के अंदर होगा नशा विरोधी मार्च
  • संगरूर में 5 नवंबर को मुख्यमंत्री के आवास के आगे प्रदर्शन का समर्थन
  • सहकारी सभाओं के कानूनों में बदलाव के खिलाफ मोर्चे द्वारा विरोध का ऐलान
  • नकली दूध की बिक्री और सही मूल्य न मिलने के खिलाफ भी संघर्ष की तैयारी