LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
बुधवार, 11 नवंबर 2026
पंजाब

दिड़बा में एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात एएसआई तरसेम लाल को रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी के खिलाफ पटियाला थाने में केस दर्ज किया गया है।

दिड़बा में एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Punjab Television

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक यह कार्रवाई अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायतकर्ता का इल्जाम है कि किसी अन्य मामले में गिरफ्तार न करने बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, जिस कारण उसने विजीलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला के पास पहुंच करके शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज करके अगली जांच शुरू कर दी गई है। अदालत में अभी कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।

अहम घटनाक्रम

  • विजीलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में एएसआई तरसेम लाल को 25,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
  • शिकायतकर्ता से अन्य मामले में न फंसाने की एवज में मांगे गए थे 30,000 रुपये
  • पटियाला थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज