LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
बुधवार, 11 नवंबर 2026
राजनीति

पंजाब सरकार ने केंद्र के बाढ़ राहत फंड दूसरे कामों में खर्च किए: नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने केंद्र की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए गए 1,600 करोड़ रुपये अन्य कार्यों में खर्च कर दिए हैं।

पंजाब सरकार ने केंद्र के बाढ़ राहत फंड दूसरे कामों में खर्च किए: नायब सिंह सैनी
Punjab Television

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से बाढ़ राहत के लिए घोषित 1,600 करोड़ रुपये किसी अन्य जगह पर खर्च कर दिए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में यह बात कही।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ के दौरान प्रत्येक नुकसान की भरपाई करने का दावा किया था और कहा था कि उन्हें केंद्र के फंडों की जरूरत नहीं है। सैनी के मुताबिक जब बाढ़ आई तो पंजाब सरकार के पास किसानों को मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं थे।

सैनी ने दावा किया कि पंजाब के किसानों ने उन्हें बताया है कि 'आप' मंत्रियों ने कैमरों के सामने फोटो के लिए मुआवजे के चेक बांटे और बाद में चेक वापस ले लिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान जब पंजाब में पशुओं की बीमारियां फैली थीं, तो हरियाणा ने डॉक्टर और दवाइयां भेजने की पेशकश की थी, लेकिन पंजाब सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पंचायती राज संस्थाओं और नगर पालिकाओं के लिए 4,471 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए।

उन्होंने ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये करने और उन्हें ईएसआई सुविधा के तहत लाने की भी घोषणा की।

अहम घटनाक्रम

  • हरियाणा के सीएम ने पंजाब सरकार पर केंद्र के बाढ़ राहत फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप
  • कहा, बाढ़ के दौरान किसानों को मुआवजा देने के लिए पंजाब सरकार के पास नहीं थे पैसे
  • ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 15,221 रुपये किया गया