LIVE TV
ताज़ा ख़बरें
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ लास वेगास के लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स में करेंगे प्रस्तुति

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ 12 नवंबर को अमेरिका में लैटिन ग्रैमी अवार्ड समारोह के मंच पर गीत पेश करेंगे। लैटिन रिकॉर्डिंग अकादमी ने इसका औपचारिक ऐलान किया है।

दिलजीत दोसांझ लास वेगास के लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स में करेंगे प्रस्तुति
Punjab Television

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अमेरिका में होने वाले लैटिन ग्रैमी अवार्ड समारोह के मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

लैटिन रिकॉर्डिंग अकादमी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लास वेगास स्थित एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में 12 नवंबर को यह 27वां सालाना अवार्ड शो करवाया जा रहा है।

इस संगीत मंच पर प्रस्तुति देने वालों में दिलजीत के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल हैं। अकादमी मुताबिक कैरोल जी, बिजारैप, डैडी यांकी, रोसालिया, बैड ग्याल और अनीता जैसे जाने-माने गायक भी समागम के दौरान परफॉर्म करेंगे।

इस ऐलान के उपरांत दिलजीत की टीम ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करते हुए ‘पंजाबी आ गए ग्रैमी ओए’ लिखकर अपनी खुशी जाहिर की।

दिलजीत आजकल अपने 'औरा इंडिया टूर' में व्यस्त हैं, जिसका आगाज बीते 30 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली से हुआ था। अमेरिका के प्रोग्राम के बाद 15 नवंबर वाले दिन वह इंदौर शहर में अपना अगला शो करेंगे।

अहम घटनाक्रम

  • लैटिन रिकॉर्डिंग अकादमी की तरफ से 27वें संस्करण के लिए दिलजीत दोसांझ के नाम का ऐलान
  • लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में 12 नवंबर को होगा समारोह
  • कैरोल जी, डैडी यांकी और रोसालिया जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी मंच संभालेंगे
  • भारत दौरे के दौरान 15 नवंबर को इंदौर में होगा दिलजीत का अगला कंसर्ट